{"_id":"69ea0df52fae4a238f055bec","slug":"an-fir-will-be-registered-against-employees-who-show-negligence-in-census-related-duties-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-171359-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जनगणना के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जनगणना के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने जनगणना के प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और राष्ट्रीय दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलान तहसील में जनगणना प्रशिक्षण के अंतिम समूह का निरीक्षण करते हुए एडीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य से जुड़े कार्मिकों को 25 हजार रुपये तक का मानदेय दिया जाएगा।
जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में जनगणना प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण तीन चरणों में 15 से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। एडीएम ने स्पष्ट किया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत लापरवाही बरतने या अनावश्यक ड्यूटी कटवाने का प्रयास करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X