सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attempt to break the door of the tenant's house

Shahjahanpur News: किरायेदार के मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Attempt to break the door of the tenant's house
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला बहादुरगंज में किराये पर रहने वाले विवेक गुप्ता के मकान पर शनिवार देर रात कुछ लोगों ने जाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खोलने पर उन्होंने गाली-गलौज करने के साथ दरवाजे को बेलचा से तोड़ने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियाें को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
Trending Videos

विवेक गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पूर्व सभासद विकास गुप्ता के मकान के एक हिस्से में किराये पर रहते हैं। शनिवार रात करीब 11:30 बजे कुछ लोग उनके मकान पर पहुंचे और दरवाजा खोलने का दबाव बनाया। दरवाजा न खोलने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बेलचे से दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर मकान में रहने वाले अन्य किरायदार और आसपास रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस की पीआरबी टीम ने पड़ोस में लगे सीसी कैमरे की फुटेज से घटना का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को रात में ही हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही सीसी कैमरे फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के अनुसार जांच के बाद दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed