सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shahjahanpur Youth in Kuwait Reassures Family After Missile Explosions

UP: 'अम्मी और अब्बू, यहां के हालात ठीक नहीं हैं, धमाके हो रहे', कुवैत से वीडियो कॉल पर परिजनों से बोले अदनान

अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 02 Mar 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के निगोही मोहल्ला के अब्दुल कलाम नगर निवासी एजाज वारसी के बेटे अदनान ने कुवैत से वीडियो कॉल पर कहा कि यहां धमाके हुए हैं। आज भी धमाका हुआ है। तेज सायरन बज रहा है। सभी से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है। 

Shahjahanpur Youth in Kuwait Reassures Family After Missile Explosions
परिजन से वीडियो कॉल पर बात करते हुए अदनान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अम्मी और अब्बू...यहां के हालात ठीक नहीं हैं। कुवैत के रौदा से काफी दूर समुद्र किनारे एयरबेस पर शनिवार को मिसाइल गिरने से धमाका हुआ था, आज भी धमाका हुआ है। तेज सायरन बज रहा है। सभी से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है। आप लोग परेशान नहीं हों, हम खैरियत से हैं।
Trending Videos


यह बात शाहजहांपुर के निगोही मोहल्ला के अब्दुल कलाम नगर निवासी एजाज वारसी से उनके बेटे अदनान ने वीडियो कॉल पर कहीं। अदनान कुवैत के रौदा में ड्राइवर हैं। खाड़ी देशों में तनाव के बाद एजाज वारसी और उनकी पत्नी मुन्नी बेगम बेटे को लेकर काफी फिक्रमंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह उसकी कॉल आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। अदनान ने बताया कि समुद्र किनारे एयरबेस पर धमाका होने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया। धमाकों की आवाज से लोग दहशत में हैं। 

एलान किया गया है कि सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। सरकारी दफ्तर और स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ अस्पताल इमरजेंसी में खोले गए हैं। दहशत के चलते लोग घरों में कैद हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। हालांकि, मोबाइल सेवाएं अभी बाधित नहीं हैं।

पूरी रात टेलीविजन से माहौल पर रखी निगाह
खाड़ी देशों में हालात खराब होने के बाद शनिवार की शाम को एजाज वारसी ने बेटे को कॉल लगाया, लेकिन उससे बात नहीं हो पाई। इसे लेकर उनकी पत्नी मुन्नी देवी व तीन भाई काफी परेशान हो गए। परिवार के लोग बराबर टेलीविजन के जरिये माहौल पर निगाह बनाए रहे। सुबह बेटे की कॉल आने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed