सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Body Found Near Railway Tracks Identified... Family Raises Questions Over Circumstances

Shahjahanpur News: ट्रैक किनारे मिले शव की पहचान...परिजनों ने हालात पर उठाए सवाल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Body Found Near Railway Tracks Identified... Family Raises Questions Over Circumstances
लखीमपुर के गांव कुर्रैयाआल निवासी भोलानाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव बाजपुर मुजप्ता के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव लखीमपुर के थाना खीरी के गांव कुर्रैयाआल के 38 वर्षीय भोलानाथ का था। परिजनों ने उनकी पहचान करते हुए हालात पर सवाल उठाए हैं।
Trending Videos

पूरनपुर-मैलानी रेलवे लाइन किनारे गांव बाजपुर मुजप्ता के पास 26 मार्च को युवक का शव मिला था। शुक्रवार को कुर्रैयाआल से पहुंची रामश्री ने फोटो देखकर शव की शिनाख्त बेटे भोलानाथ के रूप में की। रामश्री के साथ आए दूसरे पुत्र सूरज ने बताया कि भोलानाथ ऊधमसिंहनगर में एक कारखाने में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मार्च को वह काम जाने की बात कहकर घर से निकले थे। सूरज और रामश्री ने पुलिस को बताया कि भोलानाथ को घर से निकले छह दिन हो चुके हैं। भोलानाथ इतने दिन कहां रहे और बाजपुर मुजप्ता कैसे पहुंचे, यह बड़ा सवाल है। परिजनों ने मामले की जांच कराने की मांग की है। भोलानाथ की मौत से पत्नी बिटाना, पुत्र प्रदीप, सूरज, बेटी काजल, मां रामश्री का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

लखीमपुर के गांव कुर्रैयाआल निवासी भोलानाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

लखीमपुर के गांव कुर्रैयाआल निवासी भोलानाथ का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed