सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case Registered Against Four Individuals for Assaulting Victims Stopping Them on the Road and Breaking into Their Home

Shahjahanpur News: रास्ते में रोककर और घर में घुसकर मारपीट में चार के खिलाफ रिपोर्ट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Four Individuals for Assaulting Victims Stopping Them on the Road and Breaking into Their Home
विज्ञापन
दवा लेकर घर लौट रही महिला और युवतियों को रोका, मारपीट में गायब हुए कुंडल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। गांव बेहटा संवात निवासी रामदास ने पुत्री और भतीजे, बहू से गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामदास ने पुलिस को बताया कि चार अप्रैल की शाम उनकी पुत्री शिवांकी, मोहिनी, भतीजी खुशबू दवा लेने चचेरे भाई अगम कुमार और अगम कुमार की पत्नी सुमन देवी के साथ अपने वाहन से गांव बसंतापुर गए थे। मझिगवां तिराहा के पास गांव मझिगवां के देवेश ने अपनी बाइक शिवांकी की स्कूटी के आगे रोक दी। आरोपी भतीजे और भतीजी से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर ईंट का प्रहार कर बहू सुमन देवी को घायल कर दिया।
विवाद के बाद उनकी पुत्रियां और भतीजी गांव मझिगवां में दूसरी पुत्री शशिबाला के घर गए थे। पीछे से देवेश, सत्यपाल, सुनील, रामनाथ भी घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। पिटाई के दौरान शशिबाला का कान फट गया और कुंडल कहीं गिर गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed