सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police Halt Construction at Disputed Site in Nagra

Shahjahanpur News: पुलिस ने नगरा में रुकवाया विवादित स्थल पर निर्माण

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Police Halt Construction at Disputed Site in Nagra
विज्ञापन
खुटार। गांव नगरा में एक विवादित जगह पर धर्मस्थल का निर्माण कराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
Trending Videos

शुक्रवार को हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में गांव नगरा के रिंकू, पूरन लाल, हरिओम कुमार सहित कई लोग थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह से मिले और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में कुछ लोग नई परंपरा डालकर बिना अनुमति एक विवादित स्थल पर धर्मस्थल का निर्माण करा रहे हैं।
विवादित स्थान पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर वर्ष 2017 और निर्माण कराने को लेकर वर्ष 2019 में हुए विवाद के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने यथास्थित बनाए रखने के निर्देश दिए थे। सूचना पर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर टंकी फिटिंग आदि कार्य रुकवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर कार्य रुकवा दिया गया है। गांव में शांति है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed