सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cloudy conditions are expected today.

Shahjahanpur News: आज बादल छाए रहने का अनुमान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cloudy conditions are expected today.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह हल्के बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान तो दिन में धूप का असर होने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। मौसम साफ रहा। वायुदाब गिरा हुआ है। इसके असर से रविवार सुबह बादल छाए रहने का अनुमान है। दिन में मौसम खुले रहने के आसार हैं।
Trending Videos

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे का असर नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई।
उन्होंने बताया कि वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 59 प्रतिशत है। इसके असर से रविवार सुबह बादल छाए रहेंगे। पछुआ हवा चल रही है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव की संभावना रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed