सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The financial powers of the village head of Marena have been seized, and administrative powers have been suspended.

Shahjahanpur News: मरेना के प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज, प्रशासनिक शक्तियों पर रोक

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The financial powers of the village head of Marena have been seized, and administrative powers have been suspended.
विज्ञापन
बंडा। नाली और खड़ंजा के निर्माण कार्यों की आरंभिक जांच में लाखों रुपये की सरकारी धनराशि का घोटाला पाए जाने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मरेना के प्रधान पूरन वर्मा के वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रधान की प्रशासनिक शक्तियों पर भी रोक लगा दी गई है।
Trending Videos

मरेना के प्रदीप कुमार और दिनेश वर्मा ने गांव में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए इंटरलॉकिंग और नाली, खड़ंजा आदि निर्माण कार्य में घोटाले की शिकायत कर जांच कराने की मांग की थी। शिकायत की जांच के लिए एसडीएम चित्रा निर्वाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। टीम ने कई कार्यों की जांच करने पर पाया कि खर्च की गई धनराशि की तुलना में विभिन्न मदों में ज्यादा धनराशि आहरित कर उसका बंटवारा कर लिया गया। बाद में जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाकर मामले की गहन जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के अनुसार जांच से पता चला कि इंटरलॉकिंग कार्य में ग्राम निधि से 336202 रुपये और मनरेगा से 77925 रुपये सहित कुल 4,14,127 रुपये निकाल लिए गए, जबकि वास्तविक लागत 2,81,407 रुपये आई। गांव में दूसरे मार्ग के इंटरलॉकिंग कार्य में 3,35,336 रुपये आहरित किए गए, जबकि जांच के आधार पर वास्तविक व्यय 2,50,078 रुपये हुआ।
इस प्रकार जांच में 2,17,978 रुपये का घोटाला सामने आया। एसडीएम के अनुसार आगे की जांच के लिए ग्राम पंचायत के तीन सदस्यों की प्रशासनिक और वित्तीय टीम का गठन किया गया है। इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed