सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   drone cameras have been deployed to provide security for the Lat Sahab juloos in Shahjahanpur

UP: शाहजहांपुर में 'लाट साहब' की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू, होली पर निकलता है अनूठा जुलूस

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी गई है। 

drone cameras have been deployed to provide security for the Lat Sahab juloos in Shahjahanpur
जुलूस रूट पर ड्रोन से की गई निगरानी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को देखते हुए पुलिस ने ड्रोन कैमरे के जरिये छतों की निगहबानी शुरू कर दी है। चौक कोतवाली क्षेत्र में जुलूस मार्ग की ड्रोन कैमरे से चेकिंग कराई गई। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 

Trending Videos


शाहजहांपुर में लाट साहब का जुलूस पूरे देश में मशहूर है। होली के दिन एक युवक को लाट साहब बनाकर भैंसागाड़ी पर बैठाकर सात किलोमीटर तक जुलूस निकाला जाता है। लाट साहब का स्वागत जूते और चप्पलों से किया जाता है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों से निकलने वाले जुलूस के चलते टकराव की स्थिति को रोकने के लिए पुलिस को काफी तैयारियां करना होती है। धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढका जाता है, साथ ही रूट की चेकिंग भी कराई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से संवाद कर रहे पुलिस अधिकारी 
इसी क्रम में चौक कोतवाली पुलिस ने लाट साहब के निर्धारित मार्ग पर ड्रोन कैमरे के जरिये निगरानी शुरू कर दी है, जिससे छतों से ईंट-पत्थर हटाए जा सकें। पुलिस के अधिकारी रोज ही भ्रमण कर लोगों से संवाद काम कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग पर यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों, मार्ग की चौड़ाई, विद्युत तारों की स्थिति व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed