{"_id":"69879dffc4d09f44210d1e54","slug":"the-municipal-corporation-made-payments-for-work-that-was-not-done-the-mayor-has-demanded-an-investigation-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-164979-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बगैर कराए काम नगर निगम ने किया \nभुगतान...महापौर ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बगैर कराए काम नगर निगम ने किया भुगतान...महापौर ने की जांच की मांग
विज्ञापन
विकास भवन में नगर निगम की बोर्ड बैठक में संबोधित करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की बोर्ड बैठक का आयोजन शनिवार को विकास भवन में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में किया गया। महापौर अर्चना वर्मा ने मुद्दा उठाया कि बगैर काम कराए नगर निगम के अधिकारियों ने ऑटोमेटिक ट्रांसफर स्टेशन (एटीएस) का भुगतान कर दिया। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। वहीं, पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। वित्तमंत्री ने नाली सफाई पर जोर दिया और अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर जुर्माना कराने के निर्देश दिए।
विकास भवन में आयोजित बैठक में सांसद अरुण सागर और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महापौर अर्चना वर्मा ने मुद्दा उठाया कि महानगर में चार ऑटोमेटिक ट्रांसफर स्टेशन का वर्ष 2025 में 60 लाख रुपये का ठेका हुआ था। आरोप है कि बगैर काम किए नगर निगम के अधिकारियों ने 25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
इस मामले में महापौर ने वित्तमंत्री को पत्र देकर जांच कराने की मांग की। वहीं, बैठक में अनुमानित प्राप्तियां चार अरब 25 करोड़ 86 लाख 51 हजार) व वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुमानित व्यय रुपये चार अरब 15 करोड़ 75 लाख 25 हजार के प्रस्ताव रखे गए। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए सड़क निर्माण कार्य, प्रकाश व जलापूर्ति की व्यवस्था को बेहतर रखने, स्वच्छता को बेहतर रखने के लिए आबादी के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति, यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़कों को अतिक्रमण को मुक्त रखने के संबंध में अपने-अपने सुझाव व प्रस्ताव रखे। सभी प्रस्तावों को सहमति प्रदान की गई।
--
अतिक्रमण करने वालों पर लगाया जाए जुर्माना
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि महानगर के वार्डों में आबादी और क्षेत्रफल के अनुसार नगर निगम के कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। सफाई कार्य व्यवस्थित ढंग से कराया जाए। महानगर की सड़कों के किनारे व फुटपाथ व नाले-नालियों पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए पार्षदों से अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर कम से कम एक हजार रुपये जुर्माना लगाने के लिए कहा।
महानगर में स्थित गोशाला की मॉनीटरिंग समय-समय पर किए जाने और सदन की बैठक में पास किए गए प्रस्तावों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उस पर अमल किए जाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मंत्री ने कहा कि महानगर क्षेत्र में नाले-नालियों की बेहतर सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।
उन्होंने पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने वार्डवासियों की सुविधा के मद्देनजर विकास कार्य कराएं। बैठक में सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, विधायक ददरौल अरविंद कुमार सिंह, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, कार्यकारिणी समिति के उप सभापति वेद प्रकाश मौर्य, समस्त नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
--
विधायक ने उठाया बरेली मोड़ पर जाम का मुद्दा
बैठक में उपस्थित ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने बरेली मोड़ पर खाटू श्याम मंदिर के पास जाम लगने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यहां पर जाम से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इस पर वित्त मंत्री ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया।
Trending Videos