{"_id":"698866a9596870d6ed051e90","slug":"family-members-created-ruckus-and-vandalized-at-government-medical-college-after-patient-death-in-shahjahanpur-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में किशोर की मौत पर हंगामा-तोड़फोड़, लोगों ने डॉक्टर से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में किशोर की मौत पर हंगामा-तोड़फोड़, लोगों ने डॉक्टर से की अभद्रता
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को घायल किशोर की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बवाल कर दिया। लोगों ने ट्रामा सेंटर में तोड़फोड़ की डॉक्टर से अभद्रता भी की गई।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में की गई तोड़फोड़
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में घायल किशोर अंकित सिंह (16 वर्ष) की मौत के बाद रविवार को हंगामा हो गया। किशोर के परिजनों ने ट्रामा सेंटर के शीशे तोड़ डाले और फर्नीचर को पलट दिया। आरोप है कि डॉक्टर के साथ अभद्रता भी की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
Trending Videos
ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुआ था किशोर
जानकारी के मुताबिक निगोही थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी अंकित सिंह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया था। परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि किशोर का समय पर उपचार नहीं किया गया। स्टाफ ने लापरवाही की। अंकित की मौत के बाद गाड़ियों में पहुंचे लोगों ने ट्रामा सेंटर में तोड़फोड़ कर दी।

स्टाफ से मारपीट करने का आरोप
शीशे तोड़ने के साथ ही फर्नीचर भी पलट दिया। इस दौरान डॉक्टर मेराज आलम के साथ अभद्रता की गई। अन्य स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई। तोड़फोड़ व मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने के बाद चौक इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली है। नाराज स्टाफ ने काम भी बंद कर दिया है।