सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress State President Ajay Rai Targets Government Over LPG Shortage

UP: 'चुनावी राज्यों में भेजी जा रही एलपीजी', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 19 Mar 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलिंडर चुनावी राज्यों में भेजे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में गैस के लिए मारामारी मची हुई है। 

Congress State President Ajay Rai Targets Government Over LPG Shortage
शाहजहांपुर में कार्यकर्ताओं के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में गैस सिलिंडर को लेकर मची मारामारी के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गैस को चुनावी राज्यों में भेजा जा रहा है। उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सिलिंडर के लिए मारामारी मची है। भ्रमण के दौरान ढाबे पर गैस नहीं होने के कारण चाय तक नहीं मिली। सरकार को आम जनता के लिए सिलिंडर की तत्काल व्यवस्था करना चाहिए।

Trending Videos


बृहस्पतिवार सुबह काकोरी केस के नायक शहीद अशफाक उल्ला खां की जलालनगर स्थित मजार पर चादरपोशी करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में गंगा नदी में इफ्तार के बाद युवकों पर रिपोर्ट दर्ज होने के मामले में कहा कि मां गंगा के जल से हिंदू बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करते हैं। उसी गंगा के जल से मुस्लिम वुजू भी करते हैं। दोनों ही मिलकर गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत किए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपी राजभर पर दिया ये बयान 
सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर दिए बयान पर अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में भाईचारे का पैगाम देते हैं। वह दिन-रात आम आदमी के लिए काम करते हैं। मंत्री ओपी राजभर के बारे में कहा कि राजभर भाजपा में घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्हें अपने समाज और लोगों की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत और मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को लाइन में लगाने का काम करेगी।

शोक संवेदना व्यक्त की
बरेली से लखनऊ जाते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शहबाजनगर में कांग्रेस नेता ताहिर अली गुड्डू मियां के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने गुड्डू मियां के भाई व बहन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद एमनजई जलालानगर स्थित अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर चादरपोशी कर नमन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed