{"_id":"69937b5827456c055e07fca0","slug":"congressmen-going-to-surround-the-assembly-were-stopped-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-165795-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेसियों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेसियों को रोका
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लखनऊ जाने से रोकती पुलिस। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को फॉर्म हाउस पर रोक लिया गया। उन्हें हिरासत में लेकर फॉर्म हाउस के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई।
मंगलवार को लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान जिला कांग्रेस कमेटी ने किया था। कार्यक्रम में जाने के लिए कार्यकर्ता सोमवार को लोधीपुर स्थित जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा के फॉर्म हाउस पर एकत्र हुए। लखनऊ रवाना होने से पहले ही सदर इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और सभी को रोक लिया। इस बीच नोकझोंक भी हुई।
फॉर्म हाउस का गेट बंद कर पुलिस तैनात कर दी गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की लाठियां और पुलिस का पहरा उनके हौसलों को नहीं डिगा सकता। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे हर बाधा को पार कर लखनऊ पहुंचेंगे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर उनके हाथों को मजबूत करेंगे।
उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने बताया कि जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजी अवस्थी, शाश्वत मिश्रा, प्रत्यूष मिश्रा, परवेज अहमद, मोहसिन खान, मुजाकिर दिलावर, आयन खान, सुधांशु मिश्रा आदि को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Trending Videos