{"_id":"6a46cbeea68d943e000d661c","slug":"criminal-riyaz-alias-babu-arrested-in-police-encounter-shot-in-the-leg-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-177905-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश रियाज उर्फ बाबू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश रियाज उर्फ बाबू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
तिलहर पुलिस की गिरफ्त में गोली लगने से घायल रियाज उर्फ बाबू। स्रोत: मीडिया सेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। तिलहर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर एक्ट सहित आठ अभियोगों में वांछित एक बदमाश को बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। तिलहर सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है। बदमाश के खिलाफ थाना कटरा सहित उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कुल आठ अभियोग दर्ज हैं।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान रियाज मोहम्मद उर्फ बाबू के रूप में हुई है। वह बरेली के फतेहगंज पूर्वी का निवासी है और वर्तमान में मीरानपुर कटरा में रह रहा था। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने बताया कि तिलहर पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर रटापुल गुलेरिया मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट के दोपहिया वाहन पर सवार रियाज मोहम्मद आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह वाहन मोड़कर भागने लगा। भागने के दौरान उसका वाहन फिसल गया। इसके बाद उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान बदमाश रियाज मोहम्मद के बाएं पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
इन अभियोगों में गैंगस्टर एक्ट और मादक पदार्थों की तस्करी के मामले शामिल हैं। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसका इलाज कराया जा रहा है।