पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Doctors are examining patients... the medical store owner is prescribing medicines.

Shahjahanpur News: डॉक्टर देख रहे मरीज... दवाएं लिख रहा मेडिकल स्टोर स्वामी

Fri, 03 Jul 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Doctors are examining patients... the medical store owner is prescribing medicines.
पुवायां। पुवायां सीएचसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर रोगियों को देख रहे हैं, लेकिन दवाएं एक मेडिकल स्टोर स्वामी लिखता दिख रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि कमरे के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी है। कमरे में एक डॉक्टर रोगियों को देख रहे हैं और सामने बैठा मेडिकल स्टोर संचालक पर्चे पर दवाएं लिख रहा है। वीडियो बनता देख मेडिकल स्टोर स्वामी ने पर्चे लिखना बंद कर दिए और मौके से चला गया। बताया जाता है कि संचालक वही दवाएं लिखता है जो उसके मेडिकल स्टोर पर मिलती हैं। वीडियो बनाने वाले को देखकर डॉक्टर ने भी सामने देखा और फिर से मरीजों को देखने लगे।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने सीएचसी का निरीक्षण किया था और बाहर की दवाएं न लिखने की हिदायत दी थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। उन्होंने डॉक्टर को बुलाकर बाहरी व्यक्ति के बैठने पर चेतावनी दी है। आगे से कोई बाहरी व्यक्ति बैठा मिला तो रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि उन्हें वीडियो उनके सामने आया है, जांच कराई जाएगी। डॉक्टर के पास कोई मेडिकल स्टोर संचालक बैठता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed