पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Sambhal police had taken Assistant Municipal Commissioner Rajkumar Gupta away from his office itself.

Shahjahanpur News: सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को कार्यालय से ही ले गई थी संभल पुलिस

Fri, 03 Jul 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The Sambhal police had taken Assistant Municipal Commissioner Rajkumar Gupta away from his office itself.
सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता। स्रोत : सोशल मीडिया
शाहजहांपुर। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को संभल पुलिस ने करीब एक अरब रुपये की जमीन के घोटाले के मामले में बुधवार को नगर निगम कार्यालय से गिरफ्तार किया था। इसकी भनक नगर निगम में किसी अधिकारी को नहीं लगी और न ही स्थानीय पुलिस को कोई सूचना दी गई। उसकी गिरफ्तारी नगर निगम के साथ ही शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता ने 15 जनवरी 2025 को नगर निगम में कार्यभार ग्रहण किया था। वह नगर निगम में जोनल अधिकारी था और आईजीआरएस का काम भी देख रहा था। बुधवार वह नगर निगम आया। उसकी मुलाकात नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी से भी हुई। दिन में कई काम निपटाए। दोपहर के बाद किसी समय संभल पुलिस उसको अपने साथ लेकर चली गई। इसकी किसी को जानकारी नहीं लग पाई। वह यहां सदर बाजार क्षेत्र के एक होटल में रह रहा था।
विज्ञापन

-
सहायक नगर आयुक्त की गिरफ्तारी की बात बाद में पता लगी। उसको कहां से गिरफ्तार किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने भी कोई संपर्क नहीं किया।

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
----
सहायक नगर आयुक्त की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। संभल पुलिस ने इस संबंध में उनको आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं दी थी।
-सौरभ दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed