सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crops Damaged by Unfavorable Weather

Shahjahanpur News: मौसम की बेरुखी से फसलों को नुकसान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Crops Damaged by Unfavorable Weather
कांट के कुर्रियाकलां गांव में बारिश के पानी से भीगी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी और बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। कटने के लिए तैयार फसल तेज हवाओं से गिर गई है। बारिश के कारण भीगने से गेहूं की बाली का दाना हल्का पड़ने की आशंका है। इससे उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। सोमवार को मौसम साफ होने पर किसानों ने फसल की कटाई शुरू की।
Trending Videos

वर्तमान में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। कई किसानों ने फसल काट भी ली है लेकिन अब भी तमाम किसानों की फसल खेत पर खड़ी है। पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव आया है। आंधी आने से गेहूं और सरसों की फसल खेत पर गिर गई। बाद में बारिश होने के कारण फसल भीग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जब मौसम खुला तो किसानों ने खेत पर जाकर फसल के नुकसान का आकलन किया। किसानों का कहना है कि बारिश में भीगने के कारण गेहूं का दाना काला पड़ने की आशंका है। इससे भूसा भी कम निकलेगा। साथ ही उसके खराब होने की आशंका है। गेहूं के सड़ने का खतरा भी बढ़ गया है।
जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा ने बताया कि किसान जल्द से जल्द अपनी फसल काट लें। फसल गिरने या बारिश से भीगने पर दाना हल्का और काला पड़ने की आशंका रहती है। धूप निकलने पर फसल को सुखा लें। खेत में नमी न रहने दें वरना फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed