सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crowds gathered in anticipation of diesel and petrol becoming more expensive

Shahjahanpur News: डीजल और पेट्रोल महंगा होने की आशंका में उमड़ी भीड़

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in anticipation of diesel and petrol becoming more expensive
अवनीश शुक्ला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाड़ी देश में चल रहे युद्ध की वजह से पेट्रोल और डीजल के महंगा होने की आशंका में अधिकतर फ्यूल स्टेशन (पेट्रोल पंप) संचालकों ने या तो डीजल-पेट्रोल देना बंद कर दिया है या फिर बीच-बीच में कुछ लोगों को आपूर्ति दे रहे हैं। लोग एक से दूसरे फ्यूल स्टेशन तक चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं लेकिन स्थिति अलग है। कई लोग बिना जरूरत के ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं जिससे संकट बढ़ रहा है।
Trending Videos

जिले में करीब 190 फ्यूल स्टेशन हैं। जिले में रोजाना लगभग 190000 लीटर पेट्रोल और 350000 लीटर डीजल की खपत है। ईरान व इस्राइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से तीन दिन पहले ही रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था। युद्ध लंबा खिंचने की आशंका में लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग जरूरत से ज्यादा तेल खरीद रहे हैं जबकि कंपनियों के पास पर्याप्त भंडार हैं। तेल महंगा होने की अफवाह पर अचानक पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ गई है। पेट्रोलियम कंपनी पहले फ्यूल स्टेशन संचालकों को उधार में भी पेट्रोल-डीजल दे रहीं थीं। मांग बढ़ने की वजह से उन्हीं पंप संचालकों को तेल दिया जा रहा है, जिनकी कोई उधारी बाकी नहीं है।
कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि पहले हिसाब बराबर करने के बाद मांग के आधार पर भुगतान करने पर तेल उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक तेल की कमी नहीं है, लेकिन बाजार में अचानक मांग बढ़ गई है। बकाया भुगतान नहीं होने की वजह से फ्यूल स्टेशनों को तेल नहीं मिल पा रहा है। बाजार में असमंजस का माहौल है।
--
कई जगह कतार में लगे रहे लोग
सोमवार को जिन फ्यूल स्टेशन पर तेल उपलब्ध रहा, वहां पर तेल भरवाने के लिए वाहनों की कतार लगी रही। लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कलक्ट्रेट के पास फ्यूल स्टेशन पर तेल पाने के लिए लोग काफी संख्या में खड़े हुए थे। सेल्समैन काफी रुक-रुक कर पेट्रोल देते हुए दिखाई दिए।
सदर थाने के सामने फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल तो था, लेकिन मशीन सही से काम नहीं कर रही थी। इस वजह से वहां पर भीड़ लगी हुई थी। लाल इमली चौराहा के पास फ्यूल स्टेशन पर बहुत कम वाहनों में पेट्रोल भरा जा रहा था। यहां भी वाहन लेकर खड़े लोगों की भीड़ लगी हुई थी। हद्दफ चौकी के पास स्थित फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल नहीं मिल रहा था। घंटाघर, कनौजिया मोड़ पर ही पेट्रोल पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई दिखाई दी।



--
घर से काम पर जाने के लिए निकले। फ्यूल स्टेशन पर गए तो पता लगा कि पेट्रोल नहीं है। फिर दूसरे फ्यूल स्टेशन पर पहुंचे तो वहां पर भीड़ लगी हुई थी। काफी मशक्कत के बाद एक लीटर पेट्रोल मिल पाया।



- सोहित गुप्ता

--
सुबह घर से काम के लिए निकले तो पता लगा कि फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। कई फ्यूल स्टेशन के चक्कर लगाने के बाद पेट्रोल मिला। काफी भीड़ लगी थी।



- आलोक वर्मा

--
सुबह से अफवाह फैल गई कि पेट्रोल मिलना बंद हो गया है। यह सूचना मिलने पर कई फ्यूल स्टेशन के चक्कर लगाए और बाइक की टंकी फुल कराई। अब एक सप्ताह तक काम चल जाएगा।



- अवनीश शुक्ला

--
चारों तरफ अफवाह उड़ी है कि पेट्रोल और डीजल महंगा होने वाला है। इसको देखते हुए लोग वाहनों में फ्यूल डलवाने के लिए फ्यूल स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। इससे लोगों की भीड़ लगी है।



- करन सक्सेना

--
एडवांस पेमेंट पर ही एजेंसियों को फ्यूल : गुप्ता

शाहजहांपुर पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पहले कंपनियां क्रेडिट में फ्यूल दे देतीं थीं। अब कंपनियों ने पॉलिसी बदल दी है। अब एडवांस भुगतान पर फ्यूल दिया जा रहा है। कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में फ्यूल का भंडार है। व्यापारी को अब एडवांस भुगतान पर फ्यूल दिया जा रहा है। आम जनता को अफवाह की ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
--------
फ्यूल के पर्याप्त भंडार, नहीं कोई कमी : सिंह

भारत पेट्रोलियम डिपो, बंथरा के डिपो प्रभारी अभयवीर सिंह ने बताया कि डिपो में पर्याप्त मात्रा में फ्यूल है। रविवार को आपूर्ति बंद रहती है। इससे दिक्कत हो सकती है। शनिवार को 427000 लीटर पेट्रोल और 1250000 लीटर डीजल की आपूर्ति की गई थी। सोमवार को 800000 लीटर डीजल और 300000 लीटर पेट्रोल की आपूर्ति की गई है। जिसका भुगतान समय से आ रहा है, उसको तुरंत सप्लाई की जा रही है।
--
अचानक पेट्रोल और डीजल की बाजार में मांग बढ़ गई है। कंपनी के पास तेल का पर्याप्त भंडार है। जिन फ्यूल स्टेशन संचालकों ने अब तक का पूरा भुगतान कर रखा है, उन्हें फ्यूल दिया जा रहा है। बकायेदारों को भुगतान जमा करने के बाद फ्यूल दिया जाएगा।



-मनोज कुमार, बीपीसीएल, सेल्स ऑफिसर

--
डीजल-पेट्रोल भंडारित करने की कोशिश पर होगी कार्रवाई : डीएम
लोग अफवाह के फेर में न पड़ें। डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। अगर कोई नियमविरुद्ध ढंग से डीजल-पेट्रोल भंडारित करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। केन या बोतल में फ्यूल ले जाने पर सख्ती से रोक लगाई गई है।
-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
--
किसी पेट्रोलियम कंपनी के पास ईंधन की कमी नहीं है। जिन फ्यूल स्टेशन संचालकों ने पिछला भुगतान नहीं किया है, उनको कंपनियों ने फ्यूल देना बंद कर दिया है। अभी फ्यूल महंगा होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

- चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी

अवनीश शुक्ला

अवनीश शुक्ला

अवनीश शुक्ला

अवनीश शुक्ला

अवनीश शुक्ला

अवनीश शुक्ला

अवनीश शुक्ला

अवनीश शुक्ला

अवनीश शुक्ला

अवनीश शुक्ला

अवनीश शुक्ला

अवनीश शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed