पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Darkness on 'Smart Road' despite spending crores... Cracks appear in CM Grid Road.

Shahjahanpur News: करोड़ों खर्च के बाद भी स्मार्ट रोड पर अंधेरा...सीएम ग्रिड रोड में आई दरारें

Sun, 05 Jul 2026 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Darkness on 'Smart Road' despite spending crores... Cracks appear in CM Grid Road.
दिलीप पांडेय, सुभाषनगर
शाहजहांपुर। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद बनीं सुभाषनगर रिंग रोड पर लाखों रुपये की फैंसी लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं। विद्युत कनेक्शन नहीं होने से सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। इसी तरह मोहनगंज में सीएम ग्रिड योजना के तहत बनी सड़क पर पड़ी दरारें ठीक नहीं की गई हैं। ग्रीन रोड के विस्तार में अतिक्रमण बाधा बन रहा है।
विज्ञापन

राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत चार साल पहले शहर की पहली स्मार्ट रोड का निर्माण सुभाषनगर में कराया गया था। 13.50 करोड़ की लागत से 900 मीटर रोड का निर्माण डेढ़ वर्ष में पूर्ण हुआ। यहां पर सुंदरीकरण के लिए सौ से अधिक फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाई गईं, लेकिन अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं होने से ये शोपीस बनी हैं।
विज्ञापन

रात में राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती तत्व फुटपाथ पर बैठकर मदिरापान करते हैं। इस वजह से महिलाएं टहलने से कतराती हैं। दूसरी ओर विद्युत निगम ने कनेक्शन देने के लिए 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रख दिया है। संभावना है कि जल्द ही स्मार्ट रोड का अंधेरा समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

पूरा नहीं हो पाया ग्रीन रोड का निर्माण
शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी तक सीएम ग्रिड योजना के तहत बनीं 400 मीटर ग्रीन रोड बनकर तैयार हो गई है, लेकिन कार्य अधूरा पड़ा है। सड़क पर लगी लाखों की कीमत की लाइटें कुछ दिन जलने के बाद बंद हो गई हैं। सुंदरीकरण के लिए पौधरोपण नहीं हुआ है। बेंच भी नहीं डाली गई हैं। सीसी रोड पर पड़ी दरारें भी नहीं भर सकी हैं। आईआईटी कानपुर की टीम ने इसकी गुणवत्ता की जांच करके शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
-----------
सीएम ग्रिड रोड का विस्तार अतिक्रमण में अटका
सीएम ग्रिड रोड योजना का विस्तार सदर बाजार तक होना है। लाल इमली चौराहा से निशात रोड होते हुए शहीद उद्यान के सामने से नगर निगम तक सड़क बनना है। इसी तरहत मोहनगंज से टाउनहॉल होते हुए नगर निगम के पास सड़क में जुड़ जाएगा। लाल इमली चौराहा से निशात मार्ग पर अतिक्रमण होने की वजह से कार्य अटका है। इस सड़क का निर्माण 14 करोड़ 20 लाख रुपये में होगा।
--------
सुभाषनगर स्मार्ट रोड का निर्माण हुए करीब डेढ़ वर्ष का समय हो गया है। अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं होने से लाइटें नहीं जलती है। इससे अंधेरा रहता है।
- दिलीप पांडेय, सुभाषनगर
-----
मोहनगंज में शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी रोड तक सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड का निर्माण हुआ है। सड़क में अभी से दरारें पड़ गई हैं। लगाई गई लाइटें कुछ दिनों जलने के बाद बंद हो गई हैं।
- मोहम्मद आमिर, मोहनगंज
--
सुभाषनगर स्मार्ट रोड पर बिजली के कनेक्शन के लिए ट्रांसफाॅर्मर को रख दिया है। मोहनगंज स्थित स्मार्ट रोड की दरारों को भरने के लिए विशेषज्ञ से संपर्क किया जा रहा है। विस्तार के लिए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
--
स्मार्ट रोड पर कनेक्शन देने की पूरी तैयारी है। उसके लिए ट्रांसफॉर्मर रख दिया है। कनेक्शन को देने के लिए शट डाउन लेना पड़ेगा। गर्मीं के कारण शट डाउन नहीं लिया जा रहा। जल्द ही कार्य को पूरा करा देंगे।
-आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता सिटी

दिलीप पांडेय, सुभाषनगर

दिलीप पांडेय, सुभाषनगर

दिलीप पांडेय, सुभाषनगर

दिलीप पांडेय, सुभाषनगर

दिलीप पांडेय, सुभाषनगर

दिलीप पांडेय, सुभाषनगर

दिलीप पांडेय, सुभाषनगर

दिलीप पांडेय, सुभाषनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed