पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP MLC Lal Bihari Yadav said UP elections will determine the direction and state of democracy

Shahjahanpur News: सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी में भाजपा के लोग भी शामिल

Mon, 06 Jul 2026 04:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 04:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा और बंगाल की तरह वोट लूटकर लोकतंत्र और संविधान खत्म करना चाहती है। उन्होंने चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा व आरएसएस के लोगों की संलिप्तता का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
SP MLC Lal Bihari Yadav said UP elections will determine the direction and state of democracy
सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा हरियाणा और पश्चिम बंगाल की तरह वोट लूटकर सरकार बनाकर लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है। वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले सांसदों को रुपया देकर 405 के पार जाकर संविधान को खत्म कर राजतंत्र की घोषणा कर देंगे और राष्ट्र अध्यक्ष बना देंगे। उत्तर प्रदेश का चुनाव ही भारत के लोकतंत्र की दिशा और दशा तय करेगा।

विज्ञापन


सोमवार को सुभाषनगर स्थित एक मैरिज लॉन में समन्वय सम्मेलन में शिरकत करने आए लाल बिहारी यादव ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गोवंश को बचाने की मुहिम चला रहे हैं। वह सही बात कर सरकार के खिलाफ मुखर हैं। इसलिए उनका स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के विभिन्न पदों पर बैठे लोग भी प्रकरण में शामिल है। रामजी के मंदिर के अलावा अन्य मामले भी जांच होने पर सामने आएंगे। आरोप है कि भाजपा के लोग सिर्फ धन उगाही और जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं। कहा कि विपक्ष बेरोजगारी, शिक्षा, किसानों की आय और अन्य जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनता के मुद्दे उठा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक सरकार की नीतियों से परेशान हैं। नियमावली में बदलाव से शिक्षक वर्ग में असंतोष है। मदरसों के आधुनिक शिक्षकों का केंद्रांश और राज्यांश बंद होने तथा समायोजन शिक्षकों की समस्याओं का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आने पर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करेगी और इन्हें चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed