पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity load increased even for locked houses and low-consumption consumers... difficulties mounted.

Shahjahanpur News: बंद मकानों और कम खपत वाले उपभोक्ताओं का भी बढ़ा दिया बिजली लोड... बढ़ीं मुश्किलें

Mon, 06 Jul 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity load increased even for locked houses and low-consumption consumers... difficulties mounted.
कमलेश कुमार।
शाहजहांपुर। विद्युत निगम ने बंद मकानों और कम खपत वाले उपभोक्ताओं का विद्युत लोड बढ़ाकर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मनमाने तरीके से बढ़ाए गए लोड से लोग परेशान हैंं। निगम ने सोलर पैनल लगवा चुके उपभोक्ताओं का भी लोड बढ़ाने के साथ ही भारी-भरकम बिल भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में चार लाख 72 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। इनमें 88 हजार लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगा है। पूर्व में विद्युत निगम ने रिचार्ज कराने पर बिजली जलाने की व्यवस्था को लागू कर परेशानी बढ़ाई थी। उसके बाद एक नई दुश्वारी उपभोक्ताओं के सामने खड़ी कर दी है। शुक्रवार की शाम को लोड बढ़ने का 2705 उपभोक्ताओं के पास मेसेज पहुंचा हैं। उनसे सहमति लिए बिना लोड बढ़ाने में कई तकनीकी खामियां सामने आई हैं।
विज्ञापन

जो मकान पिछले चार महीने से बंद पड़ा है। उनकी खपत शून्य होने के बाद भी लोड बढ़ा दिया गया है। इसी तरह दो पंखे, फ्रिज वाले मकानों के लोड में भी इजाफा किया गया है। सोलर पैनल लगा होने के बावजूद लोड बढ़ा दिया गया है और कई गुना बिल भी भेज दिया गया है। ऐसे कई मामले सामने आने के बाद अब अफसर भी सटीक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
लोगों का दर्द
हमारे मकान में दो पंखे और फ्रिज है। सबमर्सिबल भी ज्यादा नहीं चलाते हैं। बिल में 0.56 किलोवॉट लोड दिखाया जा रहा है। उसके बाद भी दो किलोवॉट का लोड करने का मेसेज आया है। यह काफी तकलीफ देने वाली बात है। बिना पूछे और अध्ययन किए लोड बढ़ाना लोगों को दुश्वारी में डालने के समान है।
-कमलेश कुमार, सुभाषनगर
--
आवास विकास कॉलोनी स्थित मकान चार महीने से बंद पड़ा है। वहां पर तीन किलोवॉट का कनेक्शन है। किसी के नहीं रहने के चलते खपत भी शून्य है। उसका लोड कम कराने के लिए पूर्व में एसडीओ से संपर्क साधा था। कम होने के बजाय अब चार किलोवॉट लोड करने का मेसेज आया है।
-शमीम आजाद, मोहल्ला सुभाषनगर
--
मकान में तीन किलोवॉट का कनेक्शन है। इतने ही वॉट का सोलर पैनल लगा है। हर महीने दो से तीन सौ रुपये का बिल आता था। शुक्रवार को कनेक्शन का लोड बढ़ाकर चार किलोवाॅट कर दिया गया है। जून महीने का बिल भी 3400 रुपये का भेजा गया है। सवाल है कि इतनी बिजली खर्च की तो सोलर की रीडिंग कहां गई।
-डॉ.हेमेंद्र वर्मा-सिटी पार्क कॉलोनी
--
चार किलोवॉट के कनेक्शन का लोड बढ़ाकर पांच कर दिया गया है। मकान में सोलर पैनल भी लगा है। भीषण गर्मी में कई महीने से लो वोल्टेज की समस्या बनी है। एसी तक नहीं चल पाता है। मकान का सारा लोड सोलर पैनल पर रहता है। फिर भी लोड बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों से पत्राचार करेंगे।
-कृष्णा कुमार श्रीवास्तव, मोहल्ला जलालनगर
--
66 कनेक्शन धारकों को प्राथमिकता पर जांचेगा निगम
विद्युत निगम के अभिलेखों में 2705 लोगों का लोड बढ़ाया गया है। इनमें 66 उपभोक्ताओं के लोड कागजों में बढ़ गया, लेकिन सिस्टम से दिए कमांड के हिसाब से मीटर में नहीं हो सका है। एसई ने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं के क्षेत्र की बिजली की लाइन ब्रेक डाउन होने से मीटर तक कमांड पहुंची नहीं होगी। उसे प्राथमिकता के आधार पर चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।

--
वीडियो क्रांफ्रेसिंग में लोड बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई थी। मास्टर डाटा का अध्ययन करने के बाद ही लोड बढ़ाए गए हैं। जिनके मकान में खपत कम है। वह लिखित में बता दें। जांच कराने के बाद लोड कम पाए जाने पर संबंधित सूचना मध्यांचल भेज दी जाएगी। लोड मध्यांचल स्तर से बढ़ाया गया है। इसमें स्मार्ट मीटर कंपनी की कोई गलती नहीं लगती। यदि कंपनी की गलती होती तो उपभोक्ता हित में संबंधित पर कार्रवाई कर दी जाती। जिले में अब तक 88 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। सभी बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं।
-अनुज प्रताप सिंह, अधीक्षण अभियंता

कमलेश कुमार।

कमलेश कुमार।

कमलेश कुमार।

कमलेश कुमार।

कमलेश कुमार।

कमलेश कुमार।

कमलेश कुमार।

कमलेश कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed