पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stepfather accused of daughter falls ill at police station dies while being taken to hospital in Shahjahanpur

Shahjahanpur: बेटी से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता की थाने में बिगड़ी तबियत, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Mon, 06 Jul 2026 11:57 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 11:57 AM IST
सार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाने में दुष्कर्म के आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उस पर सौतेली बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया था।

विज्ञापन
Stepfather accused of daughter falls ill at police station dies while being taken to hospital in Shahjahanpur
एसपी देहात दीक्षा भावरे अरुण ने दी जानकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी की थाने में तबियत बिगड़ गई। सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय सोमवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसपी देहात ने थाने पहुंचकर मामले की जांच की है।

विज्ञापन


किशोरी ने रविवार को सिंधौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी उम्र 17 वर्ष है। तीन साल से उसका सौतेला पिता दुष्कर्म कर रहा है। उसका विवाह होने के बाद भी वह लगातार संबंध बनाने का प्रयास करता रहा। उसके प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को थाने बुलाया गया। रात करीब एक बजे उसकी तबियत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराहट होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसपी देहात दीक्षा भावरे अरुण ने बताया कि रात में ही परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में किसी की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई को जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed