सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for an Impartial Investigation into the Digital Signature Device Theft Case

Shahjahanpur News: डिजिटल हस्ताक्षर डिवाइस चोरी प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Demand for an Impartial Investigation into the Digital Signature Device Theft Case
विज्ञापन
तिलहर। एसडीएम की डिजिटल हस्ताक्षर डिवाइस चोरी होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एसडीएम के निर्देश पर कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र मौर्य ने अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह को आधार बनाकर अधिवक्ता राजवीर सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, महामंत्री राहुल देव सागर समेत कई अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
Trending Videos

इस दौरान हुई बैठक में एसडीएम ने एक अधिवक्ता के हवाले से गोपनीय जानकारी साझा करते हुए राजवीर सिंह यादव पर डिवाइस चोरी का संदेह जताया। अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह चौहान ने आपत्ति जताते हुए सात अप्रैल को सीओ ज्योति यादव को शपथ पत्र सौंपा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, एसडीएम सदानंद सरोज ने कहा कि डिजिटल हस्ताक्षर डिवाइस चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed