सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Departments spent crores of rupees in budget, property tax of more than 48 lakh rupees was collected.

Shahjahanpur News: विभागों ने करोड़ों का बजट खपाया, 48 लाख से अधिक जमा हुआ संपत्ति कर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Departments spent crores of rupees in budget, property tax of more than 48 lakh rupees was collected.
कलक्ट्रेट ​स्थित जिला कोषागार कार्यालय में कार्य करते अ​धिकारी और कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन महावीर जयंती का अवकाश होने के बावजूद सरकारी कार्यालय खुले रहे। जिला कोषागार, नगर निगम समेत सभी कार्यालयों में पूरे दिन बजट खपाने के लिए कार्य होता रहा। नगर निगम में 48 लाख से अधिक संपत्ति कर जमा किया गया।
Trending Videos

मार्च महीने के शुरुआत से जिला कोषागार में हलचल बढ़ गई थी। महीने के अंतिम दिनों में समय से कार्य निपटाने के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी तक निरस्त कर दी गई। मंगलवार को महीने का आखिरी दिन होने के चलते कोषागार में कर्मचारी कार्य करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन में विभिन्न विभागों से 345 से अधिक बिल-बाउचर आए। इसमें करोड़ों रुपये का बजट खपाया गया। जबकि आम दिनों में दस से 15 बाउचर ही आते हैं। नगर निगम कार्यालय में कर जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। अंतिम दिन करीब 1200 लोगों ने 48 लाख रुपये का संपत्ति कर जमा किया।
बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग में भी कर्मचारी कंप्यूटर पर कार्य करते रहे। विभागीय कर्मियों के अनुसार, रात 12 बजे तक शासन की वेबसाइट खुली रहेगी। देर रात तक काम होता रहेगा। आखिरी दिन करोड़ों रुपये के बजट को खपा दिया गया। इसके बाद भी बजट शेष रहने पर उसे शासन को भेज दिया जाएगा।
--
इन विभागों ने खपाया करोड़ों का बजट (रुपये में)
विभाग आवंटन व्यय शेष
पीडब्ल्यूडी 5759332387 5322810890 436521497
सिंचाई विभाग 1081043023 1075162730 5880293
चिकित्सा विभाग 2113017183 2024830340 88186843
शिक्षा विभाग 9250551761 8968575296 281976465
जिला प्रशासन 1171768361 1047568123 124200238
पुलिस प्रशासन 2951174650 2911607328 39567322
विकास विभाग 590059190 585319671 4739519
कल्याण विभाग 434518153 411328531 23189622
पंचायतीराज 1365694176 1365495102 199074
--
नगर निगम में लगी रही संपत्ति कर जमा करने वालों की भीड़
नगर निगम में सुबह से अधिकारी और कर्मचारी संपत्ति कर जमा करने के लिए कार्यालय में पहुंच गए। लोग संपत्ति कर जमा करने के लिए पहुंचे। कोई कर्मचारी रसीद काट रहा था तो कोई रुपये गिनते हुए दिखाई दिया। मुख्य कर अधिकारी विपिन कुलदीप सिंह ने बताया कि शहर में करीब 54 हजार करदाता है। इसमें से 34 हजार करदाताओं से संपत्ति कर जमा कर दिया गया है। एक अप्रैल से संपत्ति कर जमा करने वालों पर 12 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज लगेगा।
--
ऑनलाइन मिल रहे 10 और 20 रुपये के स्टांप
जिला कोषागार में 10 और 20 रुपये के स्टांप मिलना बंद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कम कीमत वाले स्टांप सरकार ने छापने बंद कर दिए गए हैं। अब ई-स्टांप के रूप में इनकी बिक्री स्टांप विक्रेता कर रहे हैं। जिला कोषागार में 100 से 5000 रुपये तक स्टांप उपलब्ध हैं। इनकी बिक्री पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
--
विभागों की ओर से लगातार बिल-बाउचर बनकर आ रहे हैं। उनकी जांच करने के बाद बजट जारी किया जा रहा है। कई विभागों ने अपना बजट खपा दिया है। कई का काफी बजट अवशेष रह गया है, जो वापस हो जाएगा।
- अमरेश बहादुर पाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी

कलक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार कार्यालय में कार्य करते अधिकारी और कर्मचारी। संवाद

कलक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार कार्यालय में कार्य करते अधिकारी और कर्मचारी। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed