{"_id":"69a6d6a916fe6a1d000c77e9","slug":"dispute-over-playing-dj-on-holi-police-personnel-accused-of-assault-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-167062-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली पर डीजे बजाने पर हुआ विवाद, पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली पर डीजे बजाने पर हुआ विवाद, पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
मोहल्ला भारद्वाजी में सोमवार रात हुए विवाद के बाद कोतवाली गेट पर लगी भीड़। स्रोत: वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पीड़ितों ने पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की, मामले की जांच शुरू की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारद्वाजी मुन्नूगंज फाटक के पास सोमवार की रात डीजे बजाने को लेकर विवाद के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि मकान में किराये पर रहने वाले पुलिसकर्मियों ने गालियां दीं। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया।
मोहल्ले के सोनू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के खाना खाने के साथ ही गाना गा रहे थे। डीजे भी बज रहा था। तभी उनके मकान के सामने वाले घर में किराये पर रहने वाले कुछ पुलिसकर्मी गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि गालियां देने का विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। उसके बाद डंडा लेकर आए आठ-दस पुलिसकर्मियों ने दोस्तों के साथ मारपीट की। जिससे उन्हें व उनके दोस्तों को काफी चोटें आई।
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस ने घायल हुए कुछ लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां मारपीट में घायल देवेश ठाकुर ने बताया कि वे लोग घर के अंदर गाना गा रहे थे, तभी पुलिसकर्मी आए और गाली-गलौज कर लाठी-डंडे चलाने लगे।
आरोप है कि मारपीट करने वाले सभी पुलिसकर्मी नशे में थे। उन्होंने पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निलंबित करने की मांग की।
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया है कि विवाद होने पर किराये पर रहने सिपाही ने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया था। मारपीट का आरोप निराधार है। मामले में तहरीर भी नहीं मिली है।
Trending Videos