सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Verification of accounts of parents of 3501 students started

Shahjahanpur News: 3501 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों का सत्यापन हुआ शुरू

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Verification of accounts of parents of 3501 students started
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत वर्ष 2025-26 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को किताबों, बैग और स्टेशनरी आदि के लिए मिलने वाली प्रति विद्यार्थी पांच हजार रुपये की धनराशि का बजट प्राप्त हो गया है। बजट को खातों में भेजने के लिए अभिभावकों के बैंक खातों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
Trending Videos

निजी स्कूलाें की 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई के तहत छात्र-छात्राओं का प्रवेश होता है। चार चरणाें में आरटीई के लिए आवेदन लिए गए थे। जिसमें 3501 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। इन बच्चों को सरकार से पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। यह धनराशि किताबों, बैग, स्टेशनरी आदि के लिए आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि स्कूल की फीस प्रति बच्चे के हिसाब से विद्यालय को दी जाती है। अभिभावकों को मिलने वाली धनराशि का बजट विभाग को प्राप्त हो गया है। उसके बाद बीएसए कार्यालय से बच्चों का सत्यापन कराया गया था। प्रत्येक ब्लॉक से बच्चों का सत्यापन होकर आने के बाद अब अभिभावकाें के खाताें का सत्यापन कराया जा रहा है।
एआरपी के जरिये अभिभावकों से खाता संख्या मांगकर उसे प्रमाणित कर कार्यालय में जमा करना होगा। उसके बाद धनराशि को खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, सत्यापन के जरिये बैंक खातों की त्रुटि को परखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed