सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Follow these home remedies to protect yourself from colors on Holi

Holi 2026: केमिकल युक्त रंग त्वचा को पहुंचा सकते हैं नुकसान; बचाव के लिए अपनाएं देसी नुस्खे

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

होली पर केमिकल युक्त रंग नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे होली खेलते वक्त सावधान रहें। केमिकल युक्त रंगों से होली खेलने से बचें। 

Follow these home remedies to protect yourself from colors on Holi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार

होली पर केमिकल युक्त रंग शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। यह रंग छुड़ाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे रंगों से बचाव के लिए शाहजहांपुर के आयुर्वेदाचार्य डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी ने देसी नुस्खे बताए हैं। उन्होंने कहा कि होली में हर्बल रंगों का प्रयोग करें। केमिकल वाले रंगों से परहेज करें। होली पर घर से निकलने से पहले तिल्ली या सरसों का तेल लगा लें। सिर में तेल लगाने के बाद बालों को ढक लें। इसी तरह आंखों का बचाव भी जरूर करें।

Trending Videos


उन्होंने बताया कि होली के बाद रंग छुड़ाने के लिए बेसन, सरसों या तिल्ली का तेल, थोड़ी से हल्दी, नींबू का उबटन बना लें और शरीर पर रंग लगाकर धीरे-धीरे लगाएं। इससे आसानी से रंग साफ हो जाएगा। उसके बाद कम कॉस्टिक वाला साबुन का प्रयोग कर सकते हैं। रंग को एक दिन में छुड़ाने के लिए शरीर को रगड़ने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तली-भुली चीजों से करें परहेज
अवधेश मणि त्रिपाठी ने बतायाा कि ऋतु संधि का समय चल रहा है। ऐसे में अधिक खाने से बचें। तली या बाहरी खान-पान से बचें। रिसाइकिल ऑयल से बने उत्पादों से बचे। यह पेट के लिए लिए हानिकारक होती है। इससे गैस, अपज और उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। बताया कि हल्का खाना लें और दही से बचें। चाय का प्रयोग कम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed