फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drivers of illegal commercial vehicles behaved rudely with a trader.

Shahjahanpur News: डग्गामार वाहन चालकों ने की व्यापारी से अभद्रता

Sun, 12 Jul 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Drivers of illegal commercial vehicles behaved rudely with a trader.
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर अवैध रूप से स्टैंड बनाकर सवारी भरने वाले डग्गामार वाहनों के चालकों ने व्यापारी तथा उनके परिवार के साथ अभद्रता कर दी। मामले में डीएम से शिकायत के बाद जांच अजीजगंज चौकी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके की गीतापुरम कॉलोनी निवासी पन्नालाल गुप्ता किराना व्यापारी हैं। उन्होंने डीएम को दिए पत्र में बताया कि बरेली मोड़ चौराहे पर अवैध रूप से स्टैंड बनाकर निजी बसों तथा इको वैन में सवारियां भरी जाती हैं। हाल ही में वह अपने परिवार को बस पर बैठाने के लिए बरेली मोड़ चौराहे पर खड़े थे। तभी इको चालक उनसे हटने के लिए कहने लगे। जब विरोध किया तो अभद्रता की। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि सवारियों को खड़ा होने से मना करने वाले डग्गामार वाहनों को सीज कराया जाएगा। इस आशय से एआरटीओ और पुलिस के साथ चेकिंग कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed