{"_id":"69c183aadc2d57e1f20fcf40","slug":"during-navratri-the-entire-day-is-spent-in-the-worship-of-mother-durga-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168761-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवरात्र पर मां दुर्गा की उपासना में गुजरता है पूरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवरात्र पर मां दुर्गा की उपासना में गुजरता है पूरा दिन
विज्ञापन
ज्योति गुप्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मां दुर्गा की उपासना के पर्व नवरात्र पर माहौल भक्ति से सराबोर है। देवी के नौ स्वरूपों की उपासना के साथ ही महिलाओं की दिनचर्या भी बदल गई है। पहले जहां सुबह उठने के बाद रसोई का रुख करतीं थीं, अब देवीजी की पूजा-अर्चना के बाद कामकाज शुरू होते हैं। व्रत रखने के साथ ही पूजन और भजन-कीर्तन में उनका समय व्यतीत हो रहा है।
--
मन में आती है ताजगी और स्फूर्ति
हिंदू नववर्ष के साथ ही नवरात्र भी आया है। पूरा समय धार्मिक कार्यों में गुजर रहा है। नवरात्र में आध्यात्मिकता का अहसास होता है। मन में सुकून के साथ ही नई ताजगी और स्फूर्ति रहती है। सारे व्रत रखने के साथ ही प्रत्येक दिन देवी का पूजन करते हैं।
- ज्योति गुप्ता
-- -- -- -- --
जगत कल्याण की करते हैं कामना
मां दुर्गा आदि शक्ति हैं। वह जगतजननी हैं। यह पर्व विशेष पूजा अर्चना का हैं। पूरा समय देवी मां की उपासना में गुजरता है। उसी के अनुसार दिनचर्या में परिवर्तन हुआ है। पूजन के साथ सुबह-शाम भजन भी करते हैं। व्रत रखकर परिवार व जगत कल्याण की कामना करते हैं।
- पूनम कुशवाहा
-- -- -- -- -- -
भूख नहीं लगती बल्कि मिलती है शक्ति
सुबह उठकर पूजन करना प्राथमिकता में रहता है। आम दिनों में किचन में कार्य करना होता है। नवरात्र पर व्रत रखने पर भूख नहीं लगती, बल्कि शक्ति मिलती है। पूरा दिन काम करने के बाद भी थकान नहीं होती है और शुद्धता महसूस होती है।
-स्मिता सक्सेना
--
सभी के कल्याण की करते हैं कामना
नवरात्र के नौ दिन काफी खास होते हैं। प्रत्येक दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्र पर अलग सी ताजगी महसूस होती है। मन में शुद्धता के साथ ही स्फूर्ति आती है। पूजन के साथ ही देवी मां से सभी के कल्याण की कामना करते हैं।
-डॉ.आंचल कौशल
Trending Videos