सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E-scooter stocks run out due to gas crisis

Shahjahanpur News: गैस संकट के असर से ई-स्कूटी का स्टॉक खत्म

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
E-scooter stocks run out due to gas crisis
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते गैस नहीं मिलने के कारण वाहन बाजार पर भी संकट मंडराने लगा है। कुछ एजेंसियों पर ई-स्कूटी का स्टॉक खत्म हो गया। एजेंसी संचालकों के मुताबिक, आने वाले महीनों में बाइकों पर भी संकट गहराने लगा है।
Trending Videos

युद्ध के चलते पेट्रोल पर महंगाई की आंच की संभावना के चलते लोगों का रुझान ई-स्कूटी की तरफ बढ़ा है। पूर्व के मुकाबले बाजार में खरीदारी में इजाफा हुआ है। ऐसे में बाजारों में ई-स्कूटी की मांग बढ़ गई। दूसरी ओर गैस संकट गहराने से ई-स्कूटी की मैन्युफैक्चरिंग नहीं होने से एजेंसियों पर स्टॉक खत्म होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन हॉल स्थित एजेंसी के मैनेजर अनुज कपूर बताते हैं कि उनके शोरूम पर एक भी ई-स्कूटी उपलब्ध नहीं है। एलपीजी से वेल्डिंग का कार्य होता है। काम नहीं होने के कारण स्टॉक नहीं मिल पा रहा है। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में बाइकों पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। ई-स्कूटी व्यापारी आकाश कुशवाहा ने बताया कि लोग पेट्रोल के खर्चें से बचने के लिए ई-स्कूटी खरीद रहे हैं। पहले 20 से 30 बिकती थी। कुछ दिनों में खपत में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed