{"_id":"69ce2445a0667a54c005e7bb","slug":"video-congress-protest-against-smart-meters-in-shahjahanpur-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, एसई कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, एसई कार्यालय का किया घेराव
Mukesh Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:39 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बिजली ऑटो कट होने से नाराज कांग्रेस के नेताओं ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकाल कर जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर धरना दिया। इस बीच एसई की गैर हाजिरी पर संबंधित कर्मचारी मांग पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। दोपहर 12 कांग्रेस के नेता जीआईसी खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए एसई कार्यालय में पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि जिले में स्मार्ट मीटर के नाम पर मनमानी की जा रही है। मामूडी मोहल्ले के 30 घरों में बिजली बंद कर दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि गरीबों को स्मार्ट मीटर के नाम पर परेशान किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर फुरकान कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, फरमान खान, पवन सिंह, अर्चना बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।