{"_id":"69cd7180ed1d9c4b6f0b1cce","slug":"youth-seriously-injured-after-eucalyptus-tree-falls-on-his-bike-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-169507-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। ढकिया रघा गांव में बुधवार को सुबह खेत पर फसल की सिंचाई करने भतीजे विशाल के साथ जा रहे अंकुश पर अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठा उनका भतीजा बाल-बाल बच गया।
परिजन अंकुश को तत्काल सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए अंकुश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। विशाल ने बताया कि खेत पर जाते वक्त प्रहलादपुर गांव के पास यूकेलिप्टस के पेड़ों का कटान कराया जा रहा था। इसी दौरान काटा गया एक पेड़ अचानक बाइक पर आ गिरा। बिरसिंहपुर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos