{"_id":"69d4ebd7497062b7bc0810bd","slug":"elderly-woman-dies-after-colliding-with-suddenly-bolting-buffalo-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-169988-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अचानक भाग खड़ी हुई भैंस से टकराकर वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अचानक भाग खड़ी हुई भैंस से टकराकर वृद्ध महिला की मौत
विज्ञापन
पोस्टमाॅर्टम हाउस पर हादसे की जानकारी देते मृतका जनुका देवी के परिजन। संवाद
विज्ञापन
कूड़ा फेंकने के लिए घर से निकलीं थीं बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। परौर थाना क्षेत्र के हबीवउल्लापुर उर्फ अमृतापुर गांव निवासी 70 वर्षीय जनुका देवी सोमवार शाम अचानक भैंस से टकरा गईं। सीएचसी पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
बेटे सुरेश के अनुसार, उनकी मां जनुका देवी शाम करीब पांच बजे घर के बाहर कूड़ा फेंकने के लिए निकलीं। इस दौरान अचानक भैंस भागने लगी। उससे टकराकर मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे को देख लोग दौड़ पड़े। इसके बाद मां को लेकर सीएचसी पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले उपचार के दौरान मां की सांसें थम गईं। जनुका देवी के शव को देख हर किसी की आंख नम हो गईं। मां की मौत की खबर सुन ससुराल से पहुंची उनकी बेटियों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
Trending Videos