{"_id":"69cec15c5eedcc57f104cdcd","slug":"evaluation-completed-at-five-centers-only-62-copies-remain-at-one-center-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-169605-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पांच केंद्रों पर मूल्यांकन समाप्त, सिर्फ एक पर 62 कॉपियां शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पांच केंद्रों पर मूल्यांकन समाप्त, सिर्फ एक पर 62 कॉपियां शेष
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बृहस्पतिवार को पांच केंद्रों पर समाप्त हो गया। जबकि एक केंद्र पर मात्र 62 कॉपियां शेष रह गई हैं। जिन्हें शुक्रवार को पूरा कर लिया जाएगा। मूल्यांकन समाप्त होने के बाद अब परीक्षा के परिणाम का इंतजार है।
नगर के चार केंद्रों पर इंटरमीडियट व दो केंद्रों पर हाईस्कूल की कॉपियां का मूल्यांकन शुरू हुआ था। 18 मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन के कार्य में 2326 परीक्षक लगाए गए थे। इसमें आधे परीक्षक केंद्रों पर कॉपियां जांचने नहीं पहुंचे।
बृहस्पतिवार को जीआईसी में 1179, एसपी कॉलेज में 525, स्वामी धर्मानंद काॅलेज में 445, इस्लामिया कॉलेज में 524 और देवी प्रसाद कॉलेज में 4088 कॉपियां जांची गईं। एबी रिच कॉलेज में कॉपियां का मूल्यांकन कार्य बुधवार को ही समाप्त हो गया था। अब सिर्फ इस्लामिया कॉलेज में 62 कॉपियां शेष रह गई हैं।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि जिले में हाईस्कूल की 277594 और इंटरमीडियट की 157342 कॉपियाें का आवंटन हुआ था। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद अंकेक्षण भी कराया गया है।
Trending Videos