सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Quacks Flee, Shutting Down Shops Upon News of CMO's Arrival

Shahjahanpur News: सीएमओ के आने की सूचना पर दुकानें बंद कर भागे झोलाछाप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Quacks Flee, Shutting Down Shops Upon News of CMO's Arrival
विज्ञापन
खुदागंज। झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा मंगलवार को दोपहर अचानक यहां पहुंचे। इससे पहले, उनके आने की सूचना पाकर झोलाछाप अपनी दुकानों के शटर बंद कर भाग गए। बाद में सीएमओ निरीक्षण किए बगैर ही निगोही की ओर रवाना हो गए।
Trending Videos

नगर के कई मोहल्लों समेत गांवों में तमाम झोलाछाप अपने क्लीनिक खोलकर इलाज के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस आशय की शिकायतें मिलने पर जांच के उद्देश्य से सीएमओ दोपहर करीब 12 बजे जलालपुर चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके आने की सूचना किसी ने एक झोलाछाप को दे दी। उसने बाकी झोलाछाप को सतर्क कर दिया। नतीजे में सभी झोलाछाप अपनी दुकानों के शटर गिराकर वहां से खिसक गए। जब तक सीएमओ नगर में पहुंचे, अधिकांश झोलाछाप अपनी दुकानें बंद करके भाग चुके थे। सीएमओ का कहना है कि अगली बार किसी भी विभागीय अधिकारी को बताए बगैर यहां आकर झोलाछाप की धरपकड़ करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed