{"_id":"69c8182d023c5d99dd0162e9","slug":"final-voter-list-to-be-released-on-april-10-administration-engaged-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-169173-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, प्रशासन जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, प्रशासन जुटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का कार्य लगभग पूरा हो गया है। दावा-आपत्ति के बाद लगभग सौ फीसदी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग 10 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन करेगा। प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा हुआ है।
जून से एसआईआर अभियान का कार्य चल रहा है। बूथ लेवल पर मतदाता सूची में सुधार के लिए बीएलओ की नियुक्ति की गई थी। वर्ष 2003 में मतदाता सूची में माता-पिता, दादा-दादी व नाना-नानी के नाम और पते के आधार पर मतदाता बनाए गए। इनमें ऐसे मतदाता भी शामिल थे जिनके माता-पिता का नाम गलत था।
नो मैपिंग और तार्किक मतदाताओं की सूची में सुधार किया गया। इसकी 27 मार्च अंतिम तिथि थी। सूची लगभग तैयार हो चुकी है। 10 अप्रैल को इसी के आधार पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 18,11,616 है। इनमें 1,70,724 मतदाताओं को नो मैपिंग, 3,20,439 तार्किक मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। कुल 4,91,163 नाेटिस जारी किए गए। इन सभी मतदाताओं की सुनवाई हो गई। इनको भी मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
--
युवा मतदाताओं को जोड़ने का काम जारी रहेगा
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 10 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें कटे हुए मतदाताओं की संख्या स्पष्ट हो जाएगी। शामिल मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। प्रशासन अंतिम सूची जारी करने के लिए जुटा हुआ है। युवा मतदाताओं का नाम सूची में जुड़ने का कार्य जारी रहेगा।
-- --
अंतिम प्रकाशन के लिए मतदाता सूची लगभग तैयार है। जांच का काम चल रहा है। 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
Trending Videos