{"_id":"69aed016a4331d46e2096b4d","slug":"five-people-including-the-husband-have-been-named-in-dowry-harassment-cases-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-167514-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच लोग नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नयागांव महसूलपुुर निवासी शबीना को दहेज की खातिर मारपीट कर ससुराल से निकाल दिए जाने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शबीना ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले मीरानपुर कटरा के मोहल्ला रामनगर काॅलोनी निवासी इसरार के बेटे फरियाद से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और उसके घरवाले कार सहित एक लाख रुपये की मांग कर परेशान करने लगे। मायके वालों ने पंचायत कर ससुरालियों को 50 हजार रुपये भी दिए, लेकिन वे नहीं माने।
शबीना का आरोप है कि सात फरवरी को उसके पति और ससुर समेत सास शमी, देवर शमशाद और सलीम ने उन्हें कमरे में बंद करके पीटा और गला दबाकर मारने की कोशिश की। बाद में आरोपियों ने ससुराल से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि रिपेार्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद
-- -
पांच लोगों पर दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली में आनंदपुरम कॉलोनी की प्रीति राठौर ने पति धर्मेंद्र राठौर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी करीब एक साल पूर्व हुई थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर गाली-गलौज व मारपीट करते थे। आरोप है कि गर्भवती होने पर भी सात मार्च की रात ससुराल वालों ने मारपीट कर मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। रात में ही डायल 112 पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस नहीं आई। इसके बाद किसी तरह से अपने मायके गईं और पूरी घटना बताई। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos