सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former President Ram Nath Kovind reached Ramchandra Mission Ashram in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: रामचंद्र मिशन आश्रम पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ध्यान साधना में होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को शाहजहांपुर के श्रीरामचंद्र मिशन आश्रम में पहुंचे। उन्होंने यहां गुरु सत्ता को प्रणाम किया। पूर्व राष्ट्रपति यहां तीन दिन तक रुकेंगे। 

Former President Ram Nath Kovind reached Ramchandra Mission Ashram in Shahjahanpur
कमलेश डी. पटेल ने किया पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में श्रीराम चंद्र महाराज द्वारा स्थापित रामचंद्र मिशन आश्रम के 50 वर्षों की स्वर्णिम आध्यात्मिक यात्रा पूर्ण होने पर आयोजित 20 दिवसीय वसंतोत्सव का दूसरा सत्र चल रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को यहां पहुंचे। उनका यहां पहुंचने पर स्वागत दिया गया। शाम के सत्र में वह ध्यान साधना में शामिल होंगे। तीन दिन तक यहां रुकने का उनका कार्यक्रम है। 

Trending Videos


पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को श्रीराम चंद्र मिशन आश्रम में पहुंचे। उन्होंने गुरु सत्ता को प्रणाम किया। उनका हेलीकॉप्टर रिलायंस थर्मल पावर के हेलीपैड पर उतरा। वहां से सड़क मार्ग से श्रीराम चंद्र मिशन में पहुंचे, वहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह श्रीराम चंद्र महाराज की समाधि पर पहुंचे और नमन किया।  मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ ने उनका बुके देकर स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed