{"_id":"6a7cd03e9d1320fdf90e8efe","slug":"former-zila-panchayat-president-virendra-yadav-merges-with-the-five-elements-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-181610-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
नियामतपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र पाल के अंतिम संस्कार में उपस्थित वित्त मंत्री सुरेश ख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव नियामतपुर स्थित अंत्येष्टि स्थल पर बड़े पुत्र एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
वीरेंद्र यादव करीब छह महीने से बीमारी से जूझ रहे थे। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित एम्स में उनका निधन हो गया था। देर रात उनका पार्थिव शरीर शहर के सेठ इंक्लेव स्थित आवास पर लाया गया। यहां भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और परिचितों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बुधवार सुबह उनके आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा समेत पार्टी के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। वीरेंद्र पाल सिंह यादव के राजनीतिक गुरु और घनिष्ठ मित्र वित्त मंत्री सुरेश खन्ना इस दौरान कई बार भावुक नजर आए।
विज्ञापन
अंतिम यात्रा नियामतपुर स्थित अंत्येष्टि स्थल पहुंची, जहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सांसद अरुण सागर, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, डॉ. रवि मोहन, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, कौशल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह भन्नू, नितेश गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।