सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hari Kaushal Tyagi School topped in handball

Shahjahanpur News: हैंडबाॅल में हरि कौशल त्यागी स्कूल अव्वल रहा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hari Kaushal Tyagi School topped in handball
डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में विजेता टीम  को पुरस्कृत करते जिला खेल अ​धिकारी एसपी बमनिया व अ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला ओलंपिक संघ की ओर से जिला स्तरीय बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालिका वर्ग में हरि कौशल त्यागी स्कूल ने बाजी मारी। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुए आयोजन में बालकाें की छह व बालिकाओं की चार टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले में बालिका वर्ग में हरिकौशल त्यागी स्कूल विजेता बना। जबकि स्पोर्ट्स स्टेडियम उपविजेता रहा। बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम व चाणक्य स्पोर्ट्स अकादमी उप विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव नरेंद्र त्यागी ने विजेता व उप विजेता टीमाें को पुरस्कृत किया। त्यागी ने बताया कि उत्तरप्रदेश ओलंपिक संघ व भारतीय हैंडबाॅल संघ के मुख्य कार्य अधिकारी आनंदेश्वर पांडेय व यूपी हैंडबाॅल संघ के महासचिव अमित पांडेय के निर्देशन में पहली बार जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई।
बताया कि जिला ओलंपिक संघ की देखरेख में जल्द जिला हैंडबाॅल की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, साथ ही जिला प्रशासन से हैंडबाॅल मैदान बनवाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर पंकज सक्सेना, इरफान खान, सचिन प्रेमी, प्रमोद पांडेय, डीके सक्सेना, निशांत कुमार, मुजाहिद खान, शकील, अजयपाल, अन्नू त्यागी, संजय, लालाराम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed