सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He had seen his wife chatting with his friend on his mobile phone... He called him over on the pretext of having a conversation and then killed him.

Shahjahanpur News: मोबाइल पर पत्नी के साथ दोस्त की देख ली थी चैटिंग...बातचीत के बहाने बुलाकर मार दिया था

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
He had seen his wife chatting with his friend on his mobile phone... He called him over on the pretext of having a conversation and then killed him.
अल्हागंज थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अनीस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। अल्हागंज के रावतपुर गांव के पंचायत भवन परिसर में कमलेश उर्फ कल्लू की डंडे से पीट-पीटकर हत्या के मामले में आरोपी दोस्त अनीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में अनीस ने बताया कि कमलेश उसकी पत्नी से बातचीत करता था। उसने मोबाइल पर दोनों की चैटिंग देख ली थी। इसी खुन्नस में उसने बातचीत के बहाने बुलाकर कमलेश को मार डाला।
Trending Videos

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार की रात कमलेश की पंचायत भवन परिसर में हत्या कर दी गई थी। पिता जितेंद्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कमलेश के परिजनों ने बताया था कि उन्हें कमलेश के गांव में ही रहने वाले दोस्त अनीस पर शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश का अनीस से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश की। रावतपुर मोड़ से आरोपी अनीस को पकड़ा। कड़ाई से की गई पूछताछ के बाद अनीस ने वारदात को करना कबूल किया। अनीस ने बताया है कि कमलेश उसकी पत्नी से मिलता-जुलता था। एक दिन दोस्त के मोबाइल में चैटिंग देख ली थी। फिर दोस्त को बातचीत करते और प्रेम संबंध बनाते भी देख लिया था।
उसी समय से वह अपने दोस्त को मारने की योजना बना रहा था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 30 जनवरी की शाम सात बजे अनीस कमलेश को उसके घर से बुलाकर पंचायत भवन लाया। इसके बाद बरामदे में बैठकर उससे बातचीत की। कमलेश को अंदाजा भी नहीं था कि अनीस के दिमाग में क्या चल रहा है। वह बातचीत ही कर रहा था कि अचानक अनीस ने उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाने शुरू कर दिए।
उसका सिर फट गया और दांत टूट गए। उसकी मौत हो जाने के बाद अनीस वहां से भाग गया। डंडे को तालाब में फेंक दिया। वहीं, दूसरी ओर पोस्टमाॅर्टम के बाद देर शाम घर पहुंचे कमलेश के शव को देखकर परिजन बिलख पड़े। पूरी रात परिजनों ने रोते-रोते काट दी। रविवार की सुबह भुड़िया गांव के किनारे रामगंगा नदी तट पर कमलेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed