{"_id":"69a6d6e3c11c23de06021fc6","slug":"holi-gift-of-e-bus-fare-reduced-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-167064-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली पर ई-बस का ताेहफा, किराये में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली पर ई-बस का ताेहफा, किराये में आई कमी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार के बाद फिर वसूला जाएगा पुराना किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शहर के अंदर संचालित ई-बसों को एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में दौड़ाया जाने लगा है। स्मार्ट सिटी बस सेवा ने यात्रियों को होली का तोहफा देते हुए किराये में कमी की है। होली के बाद फिर पुराना किराया लिया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के तहत संचालित ई-बसों का पूर्व में संचालन ग्रामीण इलाकों में होता था। नवंबर महीने में गांवों से हटाकर सारी बसें शहर में चलाई जाने लगीं। लोगों की दुश्वारियों को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने आवाज उठाई। जिसके बाद बोर्ड बैठक में फिर से ग्रामीण रूटों पर बस संचालन शुरू करा दिया गया।
एक मार्च से बस संचालन में किराये में दस रुपये का अंतर रहा। शाहजहांपुर से पुवायां तक पूर्व में जहां 45 रुपये प्रति यात्री लिए जाते थे। अब 35 रुपये लिए जा रहे हैं। इसी तरह शाहजहांपुर से निगोही तक पूर्व में 40 रुपये लिए जाते थे, लेकिन अब 30 रुपये लिए जा रहे हैं।
ई-बस सेवा के प्रभारी मोहम्मद हुमायूं लारी ने बताया कि होली को देखते हुए किराये में छूट दी गई है। पांच मार्च से फिर से पुराने स्लैब के आधार पर किराया वसूला जाएगा।
-- -- -
ट्रेनों में सीट नहीं, आज दोपहर तक बंद रहेंगी रोडवेज बसें
होली से एक दिन पहले अप-डाउन लाइन की ट्रेनों में काफी भीड़ रही। जनरल बोगियाें में सीट को लेकर लोग परेशान रहे। पहले से ट्रेनें भरकर आने की वजह से सीट मिलना मुश्किल हो गया। इसके चलते लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर त्योहार पर परिवहन निगम की झोली राजस्व से भर गई है। लंबे रूट से आने वाली सवारियों की संख्या ज्यादा है। इसके चलते निगम को एक दिन में 45 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। होली के बाद लोकल और लंबे रूट पर यथावत बसों का संचालन जारी रहेगा। त्योहार पर लंबे रूट पर 50 बसाें का संचालन किया जा रहा है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार को होली पर लाट साहब के जुलूस की वजह से दोपहर तक बसों को नहीं चलाया जाएगा।
Trending Videos