सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Letter Written to the Chief Minister to Erect New Statues of Immortal Martyrs

Shahjahanpur News: अमर बलिदानियों की नई प्रतिमाएं लगवाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Letter Written to the Chief Minister to Erect New Statues of Immortal Martyrs
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर नगर निगम के बाहर अमर बलिदानियों की नई प्रतिमाओं को लगवाने की मांग की गई है।
Trending Videos




स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष राजीव कुमार राजे और महासचिव विजय तन्हा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि शाहजहांपुर काकोरी केस के अमर शहीदों की पावन धरती के रूप में विख्यात है। यहां हाल ही में शहीदों की स्थापित प्रतिमाओं को रात के अंधेरे में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन को निर्देशित कर प्रतिमाओं को फिर से स्थापित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार खंडित प्रतिमाओं का पूजन नहीं किया जाता है। शहीदों के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए यहां पर उनकी नई एवं पूर्ण प्रतिमाओं की स्थापना कराई जाए जिससे आने वाली पीढि़यां भी उनके बलिदान से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। संवाद
----------

बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश का आरोप
कांग्रेस नेता पवन सिंह ने अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त होने के मामले में केवल जेई और एई के खिलाफ कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों इंजीनियर छुट्टी पर थे इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बगैर समुचित जांच कराए बड़े अधिकारियों की गर्दन बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed