सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Life imprisonment for raping a three-year-old girl

Shahjahanpur News: तीन वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म में आजीवन कारावास

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for raping a three-year-old girl
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 16 महीने पहले तीन वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी संजय उर्फ संजू को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आदेश में कहा, बच्चों के प्रति समाज में हो रहे लैंगिक उत्पीड़न से पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से आघात पहुंचता है। दोषी के कृत्य से इस बच्ची का भी जीवन दुष्प्रभावित हुआ है।
Trending Videos

पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पांच नवंबर 2024 की रात वह अपनी पत्नी, बेटी व बेटे के साथ घर में सो रहा था। रात करीब तीन बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि बेटी कमरे में नहीं थी। उसने बेटी को तलाश किया तो सुबह करीब छह बजे वह गांव में एक सबमर्सिबल के पास मिली। बच्ची लहूलुहान थी। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पिता ने मौके से राजाराम उर्फ जग्गू को भागते हुए देखकर शक के आधार उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में राजाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस की विवेचना में संजय उर्फ संजू का नाम सामने आया। पुलिस ने राजाराम का नाम हटाने के बाद संजय की तलाश शुरू कर दी। वह वारदात के 24 घंटे बाद ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसके पैर में गोली भी लगी। अदालत में गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) मनोज कुमार सिद्धू ने संजय को आजीवन कारावास के दंड की सजा सुनाई। आदेश में यह भी उल्लेख किया कि आजीवन कारावास से अभिप्राय दोषी के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed