सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Light clouds prevailed; humidity caused discomfort.

Shahjahanpur News: छाए रहे हल्के बादल, उमस ने किया परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 25 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Light clouds prevailed; humidity caused discomfort.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हल्के बादल रहने के साथ बुधवार को हवा की गति में मामूली इजाफा होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि धूप निकलने पर लोग पसीना-पसीना हो गए। उमस ने भी परेशान किया। बृहस्पतिवार को तापमान और उमस बढ़ने की संभावना है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि पछुआ हवा चलने की वजह से आर्द्रता 34 फीसदी रह गई है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। वायुदाब छह मिलीबार बढ़ा हुआ है। इससे तापमान और उमस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तीन से चार दिन में बदल सकता है मौसम
डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून बहुत धीमी गति से चल रहा है। मौसम बदलने में अभी तीन से चार दिन लग सकते हैं। इसके बाद बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed