{"_id":"6a3c23b5444f5ae19b0924d0","slug":"water-supply-to-500-houses-disrupted-due-to-damaged-pipeline-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-177072-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से 500 घरों की जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से 500 घरों की जलापूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
बाडूजई प्रथम मोहल्ला में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करते नगर निगम कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाडूजई प्रथम मोहल्ले में सड़क निर्माण के दौरान सोमवार को पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जलापूर्ति बंद होने से भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। बुधवार को नगर निगम की टीम ने पाइपलाइन ठीक करने के प्रयास शुरू किए। करीब पांच सौ परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं।
करीब एक सप्ताह पहले बाडूजई प्रथम मोहल्ले में सड़क के निर्माण के लिए खोदाई की गई थी। सोमवार शाम को जलापूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम के जलकल विभाग में संपर्क किया। जलकल विभाग ने बुधवार को पाइप लाइन की मरम्मत करने के लिए कर्मचारियों को भेजा है। लोग सरकारी हैंडपंप और आसपास पड़ोसियों के घर लगे सबमर्सिबल से पानी लेकर किसी तरह से काम चला रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह तक जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
-- -- -- --
फोटो- 18
- सड़क के निर्माण के समय खोदाई में पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित हो गई। नगर निगम जलकल विभाग से संपर्क किया। बुधवार को विभाग ने टीम को मरम्मत के लिए भेजा है।
विज्ञापन
- जगदीश कुशवाह, क्षेत्रीय पार्षद
-- -- -
फोटो- 19
- दो दिन से पानी नहीं आने से बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घर में पाइपलाइन से कनेक्शन है। हैंडपंप नहीं होने से पानी की समस्या खड़ी हो गई।
- रामभरोसे, बाडूजई प्रथम।
-- -- -- -- -
फोटो- 20
- पानी नहीं आने से सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को घरेलू काम निपटाने में हो रही है। सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर गुजारा कर रहे हैं। दिन में कई चक्कर लगाकर पानी लाना पड़ रहा है।
- मुकेश कुमार, बाडूजई प्रथम।
-- -- -
फोटो- 21
- नगर निगम जलकल विभाग में शिकायत की तो बताया कि जल निगम की जिम्मेदारी है। बाद में जलकल विभाग ने टीम मरम्मत करने के लिए भेजी है। लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
- राकेश कुमार सिंह, बाडूजई प्रथम।
-- -- -- -- -
वर्जन-
मंगलवार को पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। मरम्मत कार्य के लिए मौके पर टीम को भेज दिया गया है। जल्द से जल्द आपूर्ति शुरू कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
- विजय मौर्य, जलकल महाप्रबंधक, नगर निगम