सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trains stranded during a two-and-a-half-hour block; passengers forced to wait for a long time.

Shahjahanpur News: ढाई घंटे के ब्लॉक में फंसी ट्रेनें, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 25 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Trains stranded during a two-and-a-half-hour block; passengers forced to wait for a long time.
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। लखनऊ दिल्ली रेलवे मार्ग की डाउन लाइन पर मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन से तिलहर रेलवे स्टेशन तक ढाई घंटे का ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य कराया गया। इसके चलते कई ट्रेनें विलंब से आईं। यात्रियों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।

दोपहर डेढ़ बजे से चार बजे तक ब्लॉक लेकर डाउन लाइन पर मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन से तिलहर स्टेशन तक कार्य कराया गया। टीआरडी मशीन के जरिये रेल पटरियों के स्लीपर बदलने का कार्य पूर्ण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक के चलते 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस फंसी रही। ब्लॉक में फंसने से ट्रेन शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर 1:28 बजे के सापेक्ष 5:18 बजे आई। इसी तरह 04030 मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन ने भी काफी इंतजार कराया। ट्रेन रोजाना ढाई बजे शाहजहांपुर आती है, लेकिन रात सवा नौ बजे के बाद पहुंची। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को भी रोक-रोककर चलाया गया। यह ट्रेन भी निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे विलंब से आई। वाराणसी एक्सप्रेस भी करीब 30 मिनट विलंब से पहुंची। ट्रेनों के देरी से आने के चलते यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed