फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minister Suresh Khanna said that the education system will be strengthened if teachers remain healthy and safe

Shahjahanpur: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- शिक्षकों के स्वस्थ और सुरक्षित रहने से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Sun, 26 Jul 2026 03:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 26 Jul 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन

शाहजहांपुर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके स्वस्थ और सुरक्षित रहने से शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन


वह रविवार को गांधी भवन सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ पर बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से योजना का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण गांधी भवन में शिक्षकों ने देखा।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया कि योजना के तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सौ शिक्षकों को मिलेगा लाभ 
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि जिले के 43 महाविद्यालयों में कार्यरत करीब 1500 शिक्षकों और उनके आश्रितों को इसका लाभ मिलेगा। इस बीच अतिथियों ने 25 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed