{"_id":"6a65115b75e5cb9e91038efd","slug":"thieves-made-off-with-eight-kilograms-of-silver-and-20-grams-of-gold-from-a-jewellers-shop-in-kapashera-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-179930-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कपसेड़ा में सराफ की दुकान से आठ किलो चांदी, 20 ग्राम सोना ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कपसेड़ा में सराफ की दुकान से आठ किलो चांदी, 20 ग्राम सोना ले गए चोर
विज्ञापन
तिलहर थाना क्षेत्र के कपसेड़ा गांव में चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस। स्रोत : मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। कपसेड़ा गांव में शुक्रवार की रात लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे स्थित सराफा व्यापारी कृष्णा वर्मा की दुकान का शटर तोड़कर चोर आठ किलो चांदी, 20 ग्राम सोना और 98 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सूचना पर सीओ विदुष सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच की। पुलिस चोरों की तलाश में आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
शहर में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मतानी निवासी कृष्णा वर्मा की कपसेड़ा में हाईवे के किनारे स्टेट बैंक शाखा के सामने सांवरिया सेठ ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार को सुबह गांव के कुछ लोगों ने उन्हें कॉल कर दुकान में चोरी होने की सूचना दी।
मौके पर पहुंचने पर देखा कि चोर शटर का ताला तोड़कर और दुकान के अंदर घुस गए थे। दुकान के अंदर जाकर देखा तो पता चला कि लाॅकर तोड़कर चोर उसमें रखे करीब आठ किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के जेवरों के अलावा 98 हजार रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन
24 घंटे व्यस्त रहने वाले हाईवे के किनारे स्थित बाजार की दुकान से लाखों की चोरी की घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं और लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
000
घटनास्थल का मैंने स्वयं निरीक्षण किया है। जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सर्विलांस, एसओजी और फील्ड यूनिट की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
-विदुष सक्सेना, सीओ तिलहर