सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the anniversary of the consecration of the idol of Shri Ramlala, community feasts were organized in many places.

Shahjahanpur News: श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर कई जगह भंडारे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
On the anniversary of the consecration of the idol of Shri Ramlala, community feasts were organized in many places.
चांदपुर के नरौठा देवीदास में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकीस्रोत-आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर बृहस्पतिवार को जिले में कई स्थानों भंडारों का आयोजन हुआ। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Trending Videos

शहर के मोहल्ला मोहल्ला मक्कू बजारिया में भंडारे का आयोजन किया गया। अतुलेश, योगेश, संजय, जन्ना तिवारी, नरवीर का सहयोग रहा।
बंडा। पुवायां मार्ग पर मिश्रा मार्केट के व्यापारियों ने भंडारे का आयोजन किया। भगवान श्रीराम का पूजन करने के बाद भंडारा प्रारंभ हुआ। बंडा-खुटार मार्ग पर अजय की ओर से भंडारा कराया गया। मुकेश कुमार, पिंटू, संतोष, मिंकू मिश्रा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा में मुख्य बाजार में भंडारा हुआ। विशाल जायसवाल, अंकित गिरि, राहुल गिरि का सहयोग रहा।
पुवायां। बंडा से पुवायां तक शौर्य यात्रा निकाली गई। भारतीय बजरंग दल और हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ता चार पहिया वाहनों और बाइकों से बंडा से पुवायां पहुंचे। पुवायां में राजीव चौक पर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
--
शोभायात्रा में भजनों पर थिरके श्रद्धालु
चांदपुर। नरौठा देवीदास गांव में शोभायात्रा निकाली गई। गांव स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूजन हुआ। शोभायात्रा में देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कौशल वर्मा, अनूप मिश्रा, शिवम मिश्रा मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed